जोरदार बारिश से तरबतर हुआ जयपुर, रातभर छाया मौसम का रोमांच

जयपुर

राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज बदल गया है। बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर देर रात तक चला जिसमें पूरा शहर भीग गया।  बुधवार शाम को 22 गोदाम, सी-स्कीम, टोंक रोड, राम बाग सर्किल, स्टैच्यू सर्किल, जवाहर नगर, सोडाला, राजापार्क, वैशालीनगर, सिविल लाइंस समेत शहरभर में बारिश हुई। इसके बाद देर रात फिर से बारिश दौर शुरू हुआ जो सुबह तक जारी रहा। राजस्थान के अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे के दौरान सिरोही के आबूरोड पर 31, झालावाड़ के झालरापाटन में 50, मनोहरथाना में 28, अकलेरा में 45 और झालावाड़ शहर में 46MM पानी बरसा। प्रतापगढ़ के धरियावद में 28, बांसवाड़ा के केसरपुरा में 21, राजसमंद के खमनोर में 10 और चित्तौड़गढ़ के कपासन में 20 MM बारिश हुई। उदयपुर के बारापाल में 14, गोगुंदा में 12, श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 16, कोटा में 19.5, जालोर में 18.5, बारां के किशनगंज में 25, डूंगरपुर के गलियाकोट में 15 और चिखली में 12MM बरसात दर्ज हुई।

राजस्थान में अब तक हुई बारिश के आंकड़े : वहीं जल संसाधन विभाग ने राजस्थान में अब तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं। 1 जून से 20 अगस्त तक का आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार अजमेर, बारां, ब्यावर, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और टोंक में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. अलवर, बालोतरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीग, जयपुर, जालोर, झालावाड़, जोधपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सवाई माधोपुर में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. जबकि बांसवाड़ा, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जैसलमेर, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, सलूंबर, सिरोही और उदयपुर में 19 से माइनस 19 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति