टीम सिलेक्शन पर विवाद, चोपड़ा ने हर्षित राणा की जगह पर उठाए सवाल

नई दिल्ली
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित होते ही चयन को लेकर बहस तेज हो गई है। श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को 15 सदस्यों वाले स्क्वाड में नहीं चुनने पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल कुछ खिलाड़ियों का चयन होने पर भी उठ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एशिया कप के लिए चुने जाने पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है।

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूछा, 'हर्षित राणा का केस बहुत ही दिलचस्प है। उनके मामले में चर्चा की जरूरत है क्योंकि वह बार शिवम दुबे के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए थे और तीन विकेट भी चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। लेकिन उससे पहले और उसके बाद क्या हुआ?'

चोपड़ा ने आगे कहा, 'उनका पिछला आईपीएल सीजन बहुत ही साधारण रहा। उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। उनके आंकड़े ठीक नहीं हैं। ऐसा नहीं लगता कि उनके आंकड़े इतने दमदार हैं कि उन्हें स्क्वाड में जगह मिलनी चाहिए।'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'यह भी सच है कि उन्हें सभी मैच खेलने का मौका मिलने से रहा। हो सकता है कि उन्हें एक मैच का मौका मिल जाए अगर बुमराह उपलब्ध नहीं रहेंगे तब। अगर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलने जा रहा तो आप कहेंगे कि बाहर ही तो बैठना है, क्या ही फर्क पड़ रहा है।।'

आकाश चोपड़ा ने प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के ऊपर हर्षित राणा को तरजीह दिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'अगर आप उनके हालिया प्रदर्शन को देखें तो पाएंगे कि यार ये तो प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिलना चाहिए था या फिर मोहम्मद सिराज को इनाम मिलता। लेकिन वे एक बार फिर हर्षित राणा की तरफ गए हैं।'

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति