भारतीय बैटर पर पाक क्रिकेटर की टिप्पणी, कहा– अय्यर पाकिस्तान में होते तो होता बड़ा फर्क

नई दिल्ली 
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक बड़ा बयान उन भारतीय खिलाड़ियों को लेकर दिया है, जिन्हें टी20 एशिया कप 2025 के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। इनमें श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। बासित अली ने श्रेयस अय्यर को लेकर निराशा जाहिर की और कहा कि उनको बाहर किया जाना न्यायपूर्ण नहीं है। उनका कहना है कि अगर ये खिलाड़ी पाकिस्तान में होते तो ए कैटेगरी के प्लेयर होते।

आईपीएल 2025 में 604 रन 50 से ज्यादा के औसत और 175 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाने वाले श्रेयस अय्यर बाहर हैं। पंजाब किंग्स को इस सीजन फाइनल तक का सफर तय कराने वाले कप्तान का नाम रिजर्व प्लेयर्स के पूल में भी शामिल नहीं है। यहां तक कि यशस्वी जायसवाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब वे एशिया कप की टीम में नहीं हैं। उनको रिजर्व ओपनर के तौर पर रखा है। गेम टाइम शो में कामरान अकमल के साथ बात करते हुए बासिल अली ने कहा, “श्रेयस अय्यर, यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी अगर पाकिस्तान में होते ना ये लोग ए कैटेगरी में होते।”

बासित अली ने आगे कहा, "श्रेयस अय्यर के साथ ज्यादती हो गई है। उनको टीम में होना चाहिए था।" बासित अली ने यह भी बताया कि कौन सी टीम भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है? हैरान करने वाली बात ये है कि बासित अली ने अपने देश पाकिस्तान का नाम नहीं लिया है। बासित अली ने कहा, "उनके पास बहुत ही विस्फोटक टीम है और मुझे लगता है कि केवल श्रीलंका ही उनसे मुकाबला कर सकता है।" बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, जिसमें कोई भी खिलाड़ी ए कैटेगरी में शामिल नहीं है। उन्होंने एक तरह से पाकिस्तान पर तंज भी कसा है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति