बिजली कर्मियों पर मारपीट के आरोप में आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल 

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दतिया वृत अन्तर्गत बकाया राशि जमा नहीं करने तथा बिजली कर्मचारियों से मारपीट करने वाले चार आरोपितों के खिलाफ थाना जिगना जिला दतिया में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सहायक प्रबंधक विद्युत वितरण केन्द्र उदगवां वरूण वर्मा ने बताया कि ग्राम छता के हार में पम्प कनेक्शन की बकाया राशि जमा नहीं करने पर उदगवां में ट्रांसफार्मर उतार कर वितरण केंद्र पर ले जा रहे थे। उपभोक्ता भगवान सिंह यादव पर बकाया राशि 50 हजार से अधिक तथा उपभोक्ता श्रीमती प्रभा देवी यादव पर 23 हजार से अधिक बकाया राशि जमा नहीं करने पर कंपनी ने कार्रवाई की। टीम में लाइन हेल्पर संतोष शर्मा, ब्रजेश रजक के साथ कार्रवाई करने के बाद अपने शासकीय वाहन से जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने गंदी गालियां देते हुए हमला कर दिया तथा ट्रांसफार्मर शासकीय वाहन से लूट लिया। मारपीट में सहायक प्रबंधक तथा लाइन हेल्पर को चोट आई है। इस दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली।

इस संबंध में तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर चार आरोपितों प्रहलाद यादव, भूरे यादव, नितिन बुंदेला तथा भगवान सिंह यादव के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 115(2) ,296,351(3) ,132,126(2),121(2) एवं धारा 3(5) में एफआईआर दर्ज की गई है। इधर थाना जिगना जिला दतिया ने प्रकरण पर संज्ञान लेकर विवेचना शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बिजली कंपनी द्वारा बिजली चोरी की रोकथाम के लिए निरंतरता से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है और प्रकरण पंजीबद्ध किए जा रहे हैं। एक ओर सतर्कता विभाग बिजली चोरी की रोकथाम के लिए प्रयासरत है तो दूसरी ओर जोन स्तर के अधिकारियों के द्वारा भी प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।

बिजली कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई. आर. कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर / पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति