रिटायर्ड फौजी ने CM के सामने लगाया बड़ा आरोप, कहा ‘मैं जहर खाकर आया हूं’

लखनऊ 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित जनता दरबार में गुरुवार सुबह यानी आज (21 अगस्त) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर ने जनता दरबार में बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है। यह सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और लोग हैरान रह गए और तुरंत हरकत में आ गए।

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
घटना के तुरंत बाद सतबीर गुर्जर को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे जनता दरबार
सूत्रों के मुताबिक, सतबीर गुर्जर सुबह लखनऊ आए थे ताकि अपनी परेशानी को मुख्यमंत्री के सामने रख सकें। लेकिन जनता दरबार में उन्होंने बताया कि वे निराशा और परेशानियों की वजह से जहरीला पदार्थ खा चुके हैं।

विधायक पर गंभीर आरोप
सतबीर ने आरोप लगाया कि उन्हें लोनी के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर से जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि विधायक उन्हें कई तरीकों से परेशान कर रहे हैं और करोड़ों रुपए की अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। सतबीर का कहना है कि विधायक के उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
 
जनता दरबार में सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के जनता दरबार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जहरीला पदार्थ लेकर दरबार में पहुंचना, वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा कि सतबीर गुर्जर से इलाज के बाद पूरी जानकारी ली जाएगी और मामले की जांच की जाएगी।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति