10वीं पास के लिए रेलवे में बड़ी भर्ती, 2865 पद खाली; केवल एक सर्टिफिकेट जरूरी

भोपाल
 रेलवे में यदि आप अप्रेंटिस करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशी की खबर है. पश्चिम मध्य रेलवे इस साल अप्रेंटिस कराने जा रहा है. इसके लिए 2865 पद निर्धारित किए गए हैं. रेलवे ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है. अप्रेंटिस के लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आवेदन 29 सितंबर तक किए जा सकेंगे. हालांकि इसके लिए वही आवेदन कर सकेंगे, जिसकी उम्र 24 साल और उससे कम हो. अप्रेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है.

रेलवे में किस मंडल में कितने पद

पश्चिम मध्य रेलवे ने युवाओं को रेलवे की विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों जैसे फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन जैसे तमाम दूसरे तकनीकि क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिए रास्ता खोल दिया है. पश्चिम मध्य रेलवे में 2865 अप्रेंटिसशिप के लिए रेलवे भर्ती करने जा रहा है. इसमें भोपाल मंडल के लिए 558 पद, जबलपुर मंडल के लिए 1136 पद, कोटा मंडल के लिए 865, सीआरडब्ल्यूएस (CRWS) भोपाल के लिए 136 पद, WRS कोटा वर्कशॉप के लिए 151, मुख्यालय जबलपुर के लिए 19 पद निर्धारित किए गए हैं. इन पदों पर चयन होने के बाद युवाओं को निर्धारित अवधि तक प्रशिक्षण दिया जाएगा. ट्रेनिंग की अवधि 6 माह से 1 साल तक हो सकती है.

रेलवे अप्रेंटिसशिप कब शुरू होंगे आवेदन

अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होने जा रही है. अभ्यर्थी 29 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही करना होंगे. इसके लिए उन्हें www.wcr.indianrailwa ys.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.

रेलवे अप्रेंटिस के लिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की योग्यता निर्धारित की गई है. सबस पहले अभ्यर्थी की आयु सीमा 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं होना जरूरी है. इसमें कम से कम 50 फीसदी अंक होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए. अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में निर्धारित छूट भी दी जाएगी.

मैरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

सिलेक्शन की प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के कक्षा 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मैरिट सूची बनाई जाएगी. मैरिट के आधार पर ही अभ्यर्थी का सिलेक्शन होगा. किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू की प्रक्रिया से अभ्यर्थी को नहीं गुजरना होगा.

आवेदन के साथ यह दस्तावेज जरूरी

आवेदन करते समय अभ्यर्थी को पासपोर्ट साइज का फोटो, हस्ताक्षर की फोटो, बर्थ सर्टिफिकेट, कक्षा 10वीं की मार्कशीट की फोटो, आईटीआई की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा. आवेदन का शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति