2027 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, साउथ अफ्रीका के 8 शहरों में होंगे 44 मैच

नई दिल्ली
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए रोडमैप जारी किया है। इसमें पुष्टि की गई है कि 44 मैच दक्षिण अफ्रीका के 8 शहरों में खेले जाएंगे, जबकि 10 मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा टूर्नामेंट के स्थानीय आयोजन समिति बोर्ड (LOCB)के गठन के साथ हुई, जिसका नेतृत्व साउथ अफ्रीका के पूर्व कैबिनेट मंत्री ट्रेवर मैनुअल स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में करेंगे।

8 शहरों में खेले जाएंगे मैच
साउथ अफ्रीका के जिन 8 शहरों में मैच खेले जाएंगे उनमें , जोहान्सबर्ग, प्रिटोरिया, केपटाउन, डरबन, गेकेबरहा, ब्लोमफोन्टेन, ईस्ट लंदन और पार्ल शामिल हैं। इस आयोजन के सह-मेजबान जिम्बाब्वे और नामीबिया भी इसमें केंद्रीय भूमिका निभाएंगे, जिससे यह टूर्नामेंट पूरे दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्र में और भी व्यापक हो जाएगा।
 
24 साल बाद खेला जाएगा वर्ल्ड कप
सीएसए अध्यक्ष रिहान रिचर्ड्स ने कहा, दो दशक से भी ज्यादा समय के बाद अफ्रीकी महाद्वीप में विश्व कप की वापसी का खास महत्व है। अफ्रीकी धरती पर आखिरी आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हुए 24 साल हो चुके हैं। ऐसे में 2027 वर्ल्ड कप नए फैंस को आकर्षित करने और दुनिया से जोड़ने के लिए एक अनूठा मंच बनाने का एक बेहतरीन अवसर है।

दुनिया को जोड़ने का अच्छा अवसर
सीएसए ने दोहराया कि 2027 का वर्ल्ड कप न केवल क्रिकेट की उत्कृष्टता के लिए है, बल्कि खेल की पहुंच का विस्तार करने के लिए भी है। जिम्बाब्वे और नामीबिया में मैच आयोजित करके और साउथ अफ्रीकी पारंपरिक व गैर-पारंपरिक स्थलों पर मैच आयोजित करके, सीएसए इस महाद्वीप की क्रिकेट की गहराई और उसकी सांस्कृतिक समृद्धि दोनों को प्रदर्शित करने की उम्मीद करता है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति