इंग्लैंड सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की स्क्वॉड का ऐलान, मिलर-फरेरा फिर मैदान पर उतरेंगे

दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीकी पुरुष टीम के चयन पैनल ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम की घोषणा की। इंग्लैंड और अफ्रीका के बीच इंग्लैंड और वेल्स में 2 से 14 सितंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज के बाद 15 सदस्यीय टी20 स्क्वॉड में कई बदलाव देखने को मिले हैं।
 
डेविड मिलर और बल्लेबाज डोनोवन फरेरा दिसंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद पहली बार टी20 सेटअप में वापसी कर रहे हैं। स्पिनर केशव महाराज को भी टीम में वापस बुलाया गया है। टीम ने पांच बदलाव किए हैं।

ऑलराउंडर मार्को यानसेन और तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को चोट से उबरने के बाद टीम में शामिल हुए हैं। तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टखने की चोट से उबर रहे कागिसो रबाडा के कवर के तौर पर वनडे टीम में बरकरार रखा गया है। रबाडा वनडे टीम के साथ रहेंगे और उनके तीनों टी20 मैचों के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम सोमवार 25 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2022 में इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां उन्होंने वनडे सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी और टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी। इस दौरे की शुरुआत 2 सितंबर को लीड्स के हेडिंग्ले में पहले वनडे मैच से होगी।

दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: टेम्बा बावुमा, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम: एडेन मार्करम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति