सीएस प्रोफेशनल जून रिजल्ट 2025 घोषित, स्टूडेंट्स ऐसे करें चेक

नई दिल्ली

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से आज सोमवार 25 अगस्त 2025 को सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगर आप ने भी यह एग्जाम दिया है तो आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को पहले लॉग इन करना होगा। सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा का नाम, परीक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

ICSI द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एग्जीक्यूटिव एग्जाम का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ हर उम्मीदवार के सब्जेक्ट वाइज ब्रैक अप मार्क्स भी आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड किए जाएंगे। स्टूडेंट्स अपने लॉगइन से रिजल्ट देख सकते हैं। रिजस्ट आने के बाद फॉर्मल ई रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट ऑफ एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम एग्जामिनेशन भी रिजल्ट के बाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे। रिजल्ट कम मार्क्स की कोई फिजिक्ल कॉपी नहीं जारी की जाएगी।

कंपनी सेक्रेटरीज जून परीक्षा 1 जून से शुरू हुई थी और 10 जून, 2025 को समाप्त हुई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई थी।
ICSI CS June Result 2025: कैंडिडेट कंपनी सेक्रेटरीज जून परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “ICSI CS June 2025” पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट 2025 ओपन हो जाएगा।

5. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।

6. इसके बाद आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति