अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को होगा ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर

मुंबई,

 ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को होगा।  सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर अनमोल सिनेमा पर 31 अगस्त को शाम 7 बजे होगा।इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है।

फिल्म के प्रीमियर के बारे में बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, “श्रीवल्ली का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा है, क्योंकि उसमें एक शांत ताकत और गहराई है। पुष्पा 2 में वो पहले से कहीं ज़्यादा मुखर होती है।वह अब सिर्फ साथ निभाने वाली नहीं पत्नी नहीं है, बल्कि जब वक़्त आता है, तो डटकर साथ खड़ी होती है। एक सीन में वो पुष्पा के लिए आवाज़ उठाती है, और वह पल न सिर्फ़ उनके रिश्ते का प्रतीक है, बल्कि उनकी अपनी सोच और हिम्मत की भी। यह बदलाव दिखाना मेरे लिए बहुत ही सशक्त और सच्चा अनुभव रहा।”

निर्देशक सुकुमार ने कहा, “सिनेमा लोगों से कई स्तरों पर जुड़ता है, और टेलीविज़न उस अनुभव को उनके सबसे निजी स्पेस यानी घर तक लेकर आता है। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद क़रीब है, जिसकी हर फ्रेम, हर जज़्बात, प्यार और जुनून से बुना गया है। मैं चाहता हूं कि लोग अपने परिवार के साथ बैठकर पुष्पा का यह सफर फिर से महसूस करें ।एक्शन, इमोशन और ड्रामा को फिर से जीएँ, और उसे अपने घर में आराम से बैठकर खुलकर एन्जॉय करें।”

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति