राम चरण स्टारर पेड्डी के गाने की मैसूर में शुरू हुई शूटिंग

 

मुंबई,

ग्लोबल स्टार राम चरण स्टारर पेड्डी के गाने की शूटिंग मैसूर में शुरू हो गयी है। राम चरण अपनी पैन-इंडिया फिल्म पेड्डी को दमदार बनाने के लिए किसी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राम चरण का अवतार जबरदस्त होने वाला है। अपने किरदार में अच्छी तरह से ढलने के लिए राम चरण पूरी मेहनत के साथ हर मुमकिन तैयारी कर रहे हैं। मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स की पेशकश फिल्म पेड्डी को वेंकटा सतीश किलारू की वृद्धि सिनेमाज़ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

इस सब के बीच, टीम ने राम चरण संग मैसूर में एक ग्रैंड सॉन्ग की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसे जाने माने कोरियोग्राफर जानी मास्टर कोरियोग्राफ कर रहे हैं। ए.आर. रहमान ने इस फिल्म में राम चरण के किरदार के इंट्रो के लिए एक जबरदस्त मास नंबर तैयार किया है। इस गाने की शूटिंग बड़े लेवल पर की जा रही है, जिसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 1000 से ज्यादा डांसर्स शामिल हैं। इस तरह से यह गाना दर्शकों के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होने वाला। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में नजर आने वाली हैं, जबकि कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अहम सपोर्टिंग कास्ट में जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा का नाम शामिल है। यह फिल्म 27 मार्च, 2026 को रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति