गाइनी वार्ड में धुआं भरने से चीख-पुकार, झांसी मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी

झांसी 
यूपी में झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (मलबा) में एक बार फिर बड़ी घटना होते-होते टल गई। शुक्रवार तड़के स्त्री एवं प्रसूता रोग विभाग को बिजली आपूर्ति करने वाले कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों से मरीज दहल उठे। वहीं बगल में गाईनी वार्ड में धुआं घुसने से प्रसूताओं (नवजात शिशु और मां) व तीमारदारों में चीख-पुकार मच गई।

मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मेडिकल कॉलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (गाईनी) को बिजली आपूर्ति के लिए बगल के रूप में कंट्रोल पैनल बना है। शुक्रवार सुबह करीब 5.10 बजे कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। गाईनी वार्ड में प्रसूता महिलाएं और तीमारदार सो रहे थे। तभी अचानक कंट्रोल पैनल में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ और तार में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, लपटें तीखी हो गई। तार धू-धूकर जल उठे।

वहीं पड़ोस स्थित वार्ड में धुआं घुसा तो मरीजा और तीमाददारों में हड़कंप मच गया। यहां स्टॉफ ने मरीजों को समझाते हुए आराम से बाहर निकाला। बिना समय गवाए दमकल विभाग को खबर की गई। वहां लगे अग्निशमन यात्रा का इस्तेमाल किया गया। मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों से आग पर पानी की बौछार की गई। कुछ देर में आग पर काबू पाया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

मुख्य अग्निशम अधिकारी राज किशोर राय ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से वार्ड के कंट्रोल पैनल में आग लगी थी। समय रहते उस पर काबू पाया गया है। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिर भी इसकी जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में सीएमएस डा. सचिन माहुर ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। इसकी जांच कर रिपोर्ट देने के लिए संबंधित से कहा गया है।

धुआं घुसते वार्ड से आई चीखें
शुक्रवार तड़के महिला एवं प्रसूति रोग विभाग (गाईनी) के कंट्रोल पैनल में अचानक तारों में लगी आग के बाद जैसे ही धुआं वार्ड में घुसा तो मरीजों और तीमारदार चीख पड़े। हालांकि वहां मौजूद स्टॉफ ने सभी को समझाया और सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद मरीज अपने वार्ड में चले गए। लेकिन, कुछ देर के लिए लोगों की सांसें थम गई थीं।

मयंक सिंह प्रधानाचार्य (महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज) ने बताया कि वार्ड को बिजली आपूर्ति करने वाले कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। आग फैलती इसके पहले ही आग बुझा ली गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति