शिवपुरी नगर पालिका परिषद की कार्य-प्रणाली में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई

नगरीय प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर तीन सीएमओ निलंबित

भोपाल
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों की कार्य-प्रणाली में अनुशासनहीनता एवं अनियमितता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद, शिवपुरी के वर्तमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) ईशांक धाकड़ तथा पूर्व सीएमओ शैलेष अवस्थी एवं केशव सिंह सगर को निलंबित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद, शिवपुरी का गठन अगस्त-2022 में हुआ था। तब से लेकर अब तक कार्यालयीन अव्यवस्था, कार्यों में लापरवाही और जवाबदेही की कमी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई है। प्राप्त शिकायतों एवं शिवपुरी कलेक्टर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह पाया गया कि इन तीनों अधिकारियों द्वारा कार्यालय व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की गई। इसके चलते निकाय में अराजकता एवं अविश्वास का वातावरण निर्मित हुआ।

आयुक्त श्री भोंडवे द्वारा तीनों सीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। ईशांक धाकड़ (वर्तमान सीएमओ) को निलंबन अवधि के दौरान संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन कार्यालय, ग्वालियर मुख्यालय पर उपस्थित रहने के लिये निर्देशित किया गया है। वहीं शैलेष अवस्थी तथा केशव सिंह सगर (पूर्व सीएमओ) को निलंबन अवधि के दौरान संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन कार्यालय, इंदौर मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। तीनों अधिकारियों को इस दौरान जीवन निर्वाह भत्‍ते की पात्रता होगी। श्री भोंडवे ने स्पष्ट किया है कि नगरीय निकायों में सुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति