भारतीय क्रिकेट में हलचल, पूर्व क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर दिया बयान

नई दिल्ली 
एशिया कप 2025 का आगाज होने में महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है, मगर अभी भी क्रिकेट के गलियारों में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्यों श्रेयस अय्यर को इतने अच्छे टी20 रिकॉर्ड के बावजूद स्क्वॉड में मौका नहीं मिला। स्क्वॉड में तो छोड़िए, रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है। क्रिकेट पंडित इसको लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इस कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने ऐसा बयान दे दिया है जिसने भारतीय क्रिकेट में भूचाल ला दिया है। पनेसर का कहना है कि श्रेयस अय्यर की लीडरशिप स्किल उनके टीम सिलेक्शन में रोड़ा बन रही है।

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता। वहीं पंजाब किंग्स को उन्होंने आईपीएल 2025 में फाइनल तक पहुंचाया, जहां उन्हें आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर को इसके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव है।

मोंटी पनेसर ने इंडिया टुडे से कहा, “श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में जगह बनाने में शायद इसलिए दिक्कत हो रही है क्योंकि उनमें लीडरशिप स्किल हैं और फिलहाल, शायद टीम ने इस पर काम कर लिया है। इससे उन्हें (चयनकर्ताओं को) किसी युवा खिलाड़ी को टीम में लाने का मौका मिलता है, जो खेलने में थोड़ा ज्यादा रोमांचक हो, जिसे कोच गौतम गंभीर आसानी से संभाल सकें। इसलिए मुझे लगता है कि आईपीएल में कप्तान होने के नाते उनके लिए टीम में जगह बनाना थोड़ा मुश्किल है।”

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन मेरा मानना ​​है कि अगर वह रन बनाते रहे, तो उन्हें खेलना चाहिए। लेकिन यह सिर्फ़ प्रतिभा की बात है, प्रतिभा अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि भारत पहले कभी इतना भाग्यशाली नहीं रहा कि वह अभी 2 से 3 टीमें बनाकर दुनिया के सामने प्रतिस्पर्धा कर सके।”

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति