ठगों का शिकार हुआ MP का व्यापारी, सोने के नाम पर पीतल की माला और 7 लाख की चोरी

जबलपुर
विजय नगर थाना क्षेत्र निवासी एमपीईबी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को दो युवकों ने सोना बताकर पीतल की गुरिया वाली माला पकड़ाया। उसे गिरवीं रखने का बोलकर बदले में मिले लिए सात लाख रुपये हड़प लिए। आरोपितों ने ठगी से पहले सेवानिवृत्त कर्मी को विश्वास में लिया। फिर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।

कर्मचारी को ठगों ने ऐसे फंसाया
एकता नगर निवासी प्रकाश नारायण दुबे (64) एमपीईबी के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनके घर में कॉस्टमेटिक की दुकान है। वह भी खाली समय पर दुकान में बैठते है। 25 जुलाई को जब वह दुकान में थे, दो युवक पहुंचे। दोनों ने उसने बातचीत की। दुकान से कुछ सामान खरीदा और चले गए। अगले दिन दोनों फिर युवक पहुंचे। सेवानिवृत्त कर्मी से जान पहचान बढ़ाई और चले गए।
 27 जुलाई को सेवानिवृत्त कर्मी जब दुकान पर थे, दोनों युवक फिर पहुंचे। इस पर उनके पास में सोने की दो गुरिया थी। बोले कि उनकी मां अस्वस्थ्य है। उन्हें उपचार के लिए रुपये चाहिए है। सेवानिवृत्त कर्मचारी ने जांचा तो दोनों गुरिया सोने की थी। उसने बदले में रुपये उधार दे दिए। ऐसा करके दोनों शातिर युवकों ने सेवानिवृत्त कर्मी पर विश्वास जमा लिया।

सोना बताकर थमाई पीतल की माला
एक अगस्त को फोन कर बताया कि मां को इलाज के लिए बाहर लेकर जाना पड़ रहा है। उनके पास में 15 तोला सोना है। उसे गिरवीं रखकर रुपये लेना है। सात लाख रुपये की आवश्यकता होना बताया। 15 तोला सोना गिरवीं रखकर बदले में सात लाख रुपये देने को सेवानिवृत्त कर्मी तैयार हो गया।

तब दोनों युवकों ने उसे दीनदनयाल चौक अंतरराज्यीय बस अड्डा के प्रवेश द्वार के पास रुपये लेकर बुलाया। वह जैसे ही पहुंचे उनसे रुपये लेकर सोने जैसे दिखने वाली गुरिया की एक माला थमा दिया। जिसे घर में आकर जांचा तो वह पीतल की निकली। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार की रात को एफआईआर पंजीबद्ध किया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर दोनों आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति