प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की मध्यप्रदेश की मिनी ब्राजील विचारपुर फुटबॉल टीम व वॉटर स्पोर्ट्स टीम की सराहना

मंत्री सारंग ने जताया आभार, कहा- प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगी वैश्विक पहचान

भोपाल 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण में मध्यप्रदेश की 'मिनी ब्राजील' विचारपुर फुटबॉल टीम और वॉटर स्पोर्ट्स टीम की उपलब्धियों की सराहना की। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के खिलाड़ियों की सराहना किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दो वर्ष पूर्व ‘मन की बात’ (30 जुलाई 2023) में शहडोल जिले के विचारपुर ग्राम को ‘मिनी ब्राजील’ के रूप में उल्लेखित किया था। आज वही फुटबॉल क्रांति विश्वस्तर पर स्थापित हो रही है। प्रधानमंत्री द्वारा पॉडकास्ट में विचारपुर टीम का उल्लेख किए जाने के बाद जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 ने विचारपुर के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की है। यह न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि जर्मनी के फुटबॉल क्लब ने विचारपुर ग्राम के 2 बालक, 2 बालिका एवं 1 प्रशिक्षक को 4 से 12 अक्टूबर तक जर्मनी आमंत्रित किया है, जहां उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर विचारपुर के खिलाड़ियों के भविष्य को नई दिशा देगा और प्रदेश की खेल प्रतिभा की वैश्विक पहचान बनेगा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का छोटे-छोटे विषयों को गंभीरता से लेना और आदिवासी अंचलों की प्रतिभाओं को मंच देना अत्यंत उत्साहवर्धक है। प्रधानमंत्री का यह दृष्टिकोण न केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करता है बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश की वॉटर स्पोर्ट्स टीम की प्रशंसा पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, श्रीनगर में मध्यप्रदेश ने 10 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यह बधाई हमारे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। मध्यप्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स और फुटबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। विचारपुर और हमारे खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर पहचान मिलना हम सबके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति