धोनी को T20 WC 2026 के लिए मिल रहा है खास ऑफर, एक्स-क्रिकेटर ने कर दिया तंज

इंदौर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बड़ा ऑफर दिया है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि धोनी टी20 विश्व कप के लिए धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटॉर हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर मनीष तिवारी ने धोनी पर तंज भी कसा है।

मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री मनीष तिवारी ने अपने कहा कि "ये तो समय ही बताए, उनको ऑफर दिया है, वो फोन उठाए हैं। जहां तक मुझे पता है उनसे फोन पर बात करना बहुत मुश्किल है। मैसेज का रिप्‍लाई भी कम ही मिलता है। बहुत सारे प्‍लेयर ऐसा कह चुके हैं। वो अगर मैसेज पढ़ते हैं तो क्‍या रिप्‍लाई करेंगे। मैसेज पढ़ेंगे या नहीं पढ़ेंगे। उन्‍हें मेंटॉरशिप दी जारी है तो वह इसे स्‍वीकार करते हैं या नहीं यह तो समय ही बताएगा। वह क्‍या इम्‍पैक्‍ट लेकर आएंगे यह बताना मुश्किल है।"
 
बता दें कि वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर हैं। धोनी और गंभीर दोनों ही 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान साथ में खेल चुके हैं। ऐसे में यदि धोनी यह जिम्मेदारी संभालते हैं तो, हेड कोच और मेंटॉर की जोड़ी टीम के लिए फायदेमंद हो सकती है।

कैसी रहेगी हेड कोच और मेंटॉर की जोड़ी
इसे लेकर भी पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि "बतौर कप्‍तान और प्‍लेयर उनका जो अनुभव रहा है वह टीम के काम आएगा। भारतीय टीम के जो नए सितारे उभरकर आ रहे हैं कहीं न कहीं उनकी बहुत इज्‍जत करते हैं, उनकी आत सुनेंगे। एमएस धोनी और हेड कोच गौतम गंभीर की जो जोड़ी बनेगी, वह भी देखने वाली होगी। यह लाजवाब जोड़ी होगी। तो समय ही बताएगा कि क्‍या हो रहा है।"

पहले भी रहे हैं मेंटॉर
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी को यह जिम्मेदारी मिल रही है। वह इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटॉर रह चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान भी वह टीम के मेंटॉर रह चुके हैं। हालांकि उस सीरीज में भारत का प्रदर्शन बहुत ही खराब था। टीम ग्रुप स्टेज से ही हारकर बाहर हो गई थी।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति