सरकार ने दी चेतावनी: जनधन खाते में पैसा नहीं आएगा, तुरंत करें ये काम

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत देश के गरीब लोगों को बैंकिंग सुविधा से जोड़ना था। इस योजना ने रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल की। करोड़ों गरीबों ने कुछ वर्षों में करोड़ों नए खाते खुलवाए।

गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बैंक में खाता खुलवाने के लिए कोई रकम जमा नहीं करनी पड़ी। इसमें जीरो बैलेंस सुविधा दी गई थी। यह योजना उनके लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हुई, क्योंकि सरकारी योजना का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में आने लगा।

अब जनधन खातों के लिए जरूरी KYC अपडेट
हाल ही में जनधन खाताधारकों को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सभी खाताधारकों को अपने खाते की दोबारा से KYC (Know Your Customer) करवानी होगी। विशेष रूप से वे खाते, जो 10 साल से पुराने हैं। उनमें यह प्रक्रिया अनिवार्य है।

KYC न कराने पर हो सकता है खाता इनएक्टिव
बैंकों की शर्तों के अनुसार अगर समय पर KYC अपडेट नहीं की गई, तो खाता इनएक्टिव हो सकता है। इसका असर यह होगा कि खाताधारक लेन-देन नहीं कर पाएंगे। इससे सरकारी योजनाओं की रकम भी खाते में नहीं पहुंचेगी। कई बार ऐसे खाते अस्थायी रूप से बंद भी कर दिए जाते हैं।

समय पर KYC कराना बहुत जरूरी
जनधन खाताधारकों को सलाह दी गई है कि वे समय पर KYC अपडेट जरूर करवाएं। ऐसा न करने पर सरकारी लाभ रुक सकता है। पैसों की दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। बैंक समय-समय पर खाताधारकों से जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने को कहता है, इसलिए सतर्क रहना और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति