मौसम विभाग की बड़ी अपडेट: सितंबर में झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई 
मुंबई और आसपास के जिलों में बुधवार से बारिश का जोर बढ़ने की भविष्यवाणी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने की है। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को मुंबई और ठाणे में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के साथ ही पुणे, कोल्हापुर, सतारा के घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है। इससे गणेशोत्सव पर्व पर लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इसके साथ ही हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान हैं। लेकिन कोंकण और दक्षिण महाराष्ट्र के अधिकांश इलाकों में अगले चार दिन बारिश तीव्रता राज्य के अन्य हिस्सों से अधिक रहेगी। विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण (cyclonic circulation) की वजह से कोंकण में लगातार बारिश हो रही है।
 
सितंबर में होगी अच्छी बारिश
सितंबर में देशभर में मानसून का रुख कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने संभावित अनुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, इस महीने देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सितंबर 2025 में झमाझम बारिश की संभावना-
हालांकि, पूर्वोत्तर और पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में, दक्षिण भारत के कई इलाकों में और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका जताई गई है। इसका असर इन इलाकों में खेती-किसानी और जलस्रोतों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में महाराष्ट्र के कोंकण और मराठवाडा के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकि हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सितंबर का महीना ज्यादातर राज्यों के लिए बेहतर बारिश वाला साबित हो सकता है, जबकि कुछ चुनिंदा क्षेत्रों को कम बारिश से जूझना पड़ सकता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति