UN स्टाफ को हूती विद्रोहियों ने किया किडनैप, आखिर किस बात से भड़के?

सना
यमन में सक्रिय हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के दफ्तरों में ही बोल दिया। इन विद्रोहियों ने यूएन के 11 कर्मचारियों को बंधक बना लिया है। हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना और पोर्ट सिटी कहे जाने वाले हुदेदा में हमले किए। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के दफ्तरों में काम करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को ही बंधक बना लिया। संयुक्त राष्ट्र के दफ्तरों पर ये हमले इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद किए गए है, जिसमें उसके पीएम समेत कई सीनियर कमांडर मारे गए हैं। यमन के सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि हूती विद्रोहियों ने कई दर्जन अन्यलोगों को भी बंधक बना लिया है।

इन लोगों पर आरोप है कि वे इजरायल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि हूती विद्रोही जबरन ही संगठन की ओर से संचालित वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के दफ्तर में घुस आए। यूएन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा अन्य दफ्तरों में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की। यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हांस ग्रंडबर्ग ने कहा कि यह बड़ा अत्याचार है। हम मांग करते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा किया जाए।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके लोगों का काम तो बिना किसी पक्षपात के होता है। हम तटस्थता, निष्पक्षता, स्वायत्तता के तहत मानवता के लिए काम करते हैं। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर में हमला करना और उसके लोगों को बंधक बना लेना ठीक नहीं है। यूएन ने कहा कि यह यमन की ओर से जताए गए उस संकल्प का भी उल्लंघन करता है, जिसके तहत कहा गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठानों और उसके लोगों की सुरक्षा करेगा। बता दें कि पहले से ही हूती विद्रोहियों ने यूएन से जुड़े 23 लोगों को बंधक बना रखा था। इनमें से एक की मौत हो चुकी है।

दरअसल हूती विद्रोही लगातार कहते रहे हैं कि यमन में काम करने वाले यूएन के सहायता कर्मी जासूसी करते हैं और इजरायल एवं अमेरिका को खबरें देते हैं। बता दें कि गाजा में जंग छिड़ने के बाद से हूती विद्रोहियों ने अपना दायरा बढ़ा दिया है। हूती ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए कई कमर्शल ठिकानों को टारगेट किया है। उसका कहना है कि हम फिलिस्तीन के साथ हैं और इसके लिए इजरायल पर हमला करते रहेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति