गडकरी ने क्यों कहा- बेवकूफ बनाने वाला होता है ‘बेस्ट लीडर’?

नई दिल्ली 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि बेवकूफ बनाने वाले लोग अच्छे नेता बनते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में अखिल भारतीय महानुभाव परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल हुए गडकरी ने मजाकिया अंदाज में राजनीति पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि शॉर्टकट जल्दी परिणाम दे सके हैं, लेकिन इसके भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

सोमवार को गडकरी ने कहा, 'कुछ भी हासिल करने का एक शॉर्टकट होता है। कोई भी व्यक्ति शॉर्टकट के जरिए जल्दी पहुंच सकता है। अगर आप नियम तोड़कर सड़क पार करना चाहते हैं, तो हो सकता है कि रेड लाइट हो और आप क्रॉस कर लें। शॉर्टकट का एक मतलब यह भी है कि यह आपको शॉर्ट कर देता है। इसलिए हमें ईमानदारी, विश्वसनीयता, समर्पण और सच्चाई जैसे मूल्य दिए गए हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'लंबे समय की सफलता सच्चाई से ही मिलती है। जैसे कि भगवान कृष्ण ने भगवत गीता में लिखा है कि अंत में जीत सत्य की होती है।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी फील्ड में सच बोलना मना है। उन्होंने कहा, 'मैं जिस फील्ड में काम करता हूं, वहां पूरे दिल से सच बोलना मना है। जो लोगों को बेवकूफ बना सकता है, वह सबसे अच्छा नेता बन सकता है।'

नागपुर में गडकरी ने कहा, 'चक्रधर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, शांति, मानवता और समानता के मूल्यों की शिक्षा दी। सत्य हमारे जीवन का आधार है और हमें इसका पालन करना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'महानुभाव संप्रदाय के संस्थापक चक्रधर स्वामी की शिक्षाएं प्रेरणादायी हैं जिनका सभी को जीवन में अनुसरण करना चाहिए। किसी व्यक्ति में परिवर्तन उसे दिये गए संस्कारों से जुड़ा होता है।'

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति