रायपुर: स्वास्थ्य सेवाओं में नौकरी का मौका, वार्ड बॉय-आया के लिए आवेदन शुरू

रायपुर 

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छग व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के तहत वार्ड बॉय और आया के 100 पदों (HWBA25) पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 24 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।12 अक्टूबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के तहत यह भर्ती होगी। इसमें वार्ड ब्वॉय के 50 और वार्ड आया के लिए 50 पद रखे गए ।वार्ड ब्वॉय भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं।

कुल पद: 100

पदों का विवरण

    वार्ड ब्वॉय के लिए 50 पद
    वार्ड आया के लिए 50 पद

योग्यता: दोनों ही पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छुट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये, ओबीसी को 250 तथा एससी/एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 200 रुपये ।अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जाएगा।

इन जिलों मे होगी परीक्षा :सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कांकेर, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया और नियम

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र हैं।परीक्षा शुल्क ऑनलाइन ही जमा किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।आवेदक राज्य शासन की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करेगा और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष होगी।केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। नियुक्ति के लिए वरीयता सूची में स्थान निर्धारित शासन आदेश के अनुरूप होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 2 सितंबर 2025 (मंगलवार)
    ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक
    त्रुटि सुधार की तिथि: 25 से 27 सितंबर 2025, शाम 5:00 बजे तक
    परीक्षा की संभावित तिथि: 12 अक्टूबर 2025 (रविवार), सुबह 11:00 से 1:15 बजे तक

छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती 14 सितंबर को होगी आयोजित

    छत्तीसगढ़ व्यवसायीक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

    भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नाप जोक, शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत लिखित परीक्षा हेतु पात्र अभ्यार्थियों की सूची 25 जुलाई को जारी की गई।

    लिखित परीक्षा के लिए अवेदन पत्र व्यापम के वेबसाइट में जाकर पंजीयन कराना व लिखित परीक्षा हेतु केन्द्र का चयन करना अनिवार्य होगा। साथ ही आवेदन को सफलतापूर्वक सबमिट करना अनिवार्य होगा। उसके पश्चात् ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाईन से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। जिस अभ्यर्थी द्वारा व्यापम के वेबसाईट में पंजीयन नहीं किया जाएगा वे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से वंचित होगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी

     लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2025 को दोपहर 02 बजे से संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 08 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए व्यापम की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है। व्यापम की वेबसाईट की लिंक में पंजीयन करने, ऑनलाईन फार्म भरने तथा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान हेतु व्यापम के हेल्पलाईन नम्बर 07712972780 पर संपर्क किया जा सकता है।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति