लीग फेज में बांग्लादेश का सफर खतरे में, एशिया कप पर क्रिकेट एक्सपर्ट की भविष्यवाणी

नई दिल्ली 
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने दावा किया है कि टी20 एशिया कप 2025 में बांग्लादेश की टीम लीग फेज में ही बाहर हो सकती है। आकाश चोपड़ा ने पूरा विश्लेषण किया है और बताया है कि ग्रुप बी से कौन-कौन सी टीम सुपर 4 के लिए क्वॉलिफाई कर सकती है। ग्रुप बी में बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान, श्रीलंका और हॉन्ग कॉन्ग की टीम है। एशिया कप 9 सितंबर से यूएई में खेला जाना है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब वीडियो में बांग्लादेश को लेकर कहा, “बांग्लादेश की टीम वैसे तो बहुत अच्छा करती आ रही है, लेकिन अब वे ग्रुप ऑफ डेथ में हैं। इसमें श्रीलंका भी है, अफगानिस्तान भी वहीं पर है और हॉन्ग कॉन्ग चौथी टीम है। अफगानिस्तान ने तो अभी पाकिस्तान को हरा दिया है यूएई में। अब बांग्लादेश के लिए काम कठिन है। हालांकि, फास्ट बॉलिंग में दमखम है, लेकिन अब स्पिनर उनके पास नहीं हैं, जो एक समय पर बहुत हुआ करते थे।”

उन्होंने आगे कहा, "बड़ी सिंपल सी बात ये है कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, जबकि पाने के लिए बहुत कुछ है, क्योंकि पिछले कई समय से अब ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट में अच्छा नहीं कर रहे हैं। एक समय होता था ये अच्छा करते थे और दावेदार होते थे, लेकिन अब सिर्फ भागीदार होते हैं। थोड़े से अब आपके पास बड़े-बड़े नाम नहीं है तो उनकी अगर परछाई से निकल चुके हैं तो फिर आइए कुछ नई कहानी लिखिए।

आकाश चोपड़ा ने इसी वीडियो में आगे दावा किया, "मुझे तो लग रहा है कि ये फंस जाएंगे। अफगानिस्तान श्रीलंका असल में इस ग्रुप से क्वॉलिफाई करते नजर आ रहे हैं, जो ग्रुप ऑफ डेथ है। अफगानिस्तान अब एक अच्छी टीम टी20 क्रिकेट में है, जबकि श्रीलंका की टीम मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पीछे नहीं हटती। वे पिछली बार फाइनल में पहुंचे थे और उसले टी20 एशिया कप का खिताब भी जीते थे। ऐसे में हो सकता है कि लीग स्टेज में ही बांग्लादेश की कहानी समाप्त हो जाए। इस बात की संभावना है।"

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति