क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा का बयान: बुमराह या अख्तर, कौन करेगा बड़ा धमाका?

नई दिल्ली
जसप्रीत बुमराह और शोएब अख्तर में ज्यादा खतरनाक कौन है? हाल ही में यही सवाल पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से पूछा गया। सवाल तो वाकई मुश्किल था। दोनों ही आखिर खतरनाक जो हैं। जसप्रीत बुमराह यानी मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज। जो अपनी खतरनाक गेंदों से बड़े से बड़े बल्लेबाजों के छक्के उड़ा देते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान का पूर्व तूफानी गेंदबाज, रावलपिंडी एक्सप्रेस। जिसकी तूफानी गेंदें बल्लेबाजों के दिल-जिगर में खौफ पैदा कर देती थीं। चोपड़ा से पूछा गया कि शोएब अख्तर के जमाने में उनका सामना करना ज्यादा खतरनाक था या आज के दौर में जसप्रीत बुमराह का।

आकाश चोपड़ा से CREX के यूट्यूब चैनल पर जब ये सवाल हुआ तब उनका जवाब था- जसप्रीत बुमराह। इस दौरान चोपड़ा से यह भी पूछा गया कि आप किस बल्लेबाज की बल्लेबाजी देखने के लिए पैसा तक देने के लिए तैयार हो जाएंगे। इस पर उनका जवाब था- विराट कोहली। किंग कोहली ने इस साल आईपीएल के बीच में ही अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

जसप्रीत बुमराह की बात करें तो भारत के इस स्टार पेसर ने अब तक 48 टेस्ट में 219 विकेट झटके हैं। इसके अलावा ओडीआई में उनके नाम 89 मैच में 149 और टी20 इंटरनेशनल में 70 मैच में 89 विकेट दर्ज हैं। शोएब अख्तर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 46 टेस्ट खेले जिनमें उनके नाम 178 विकेट दर्ज हैं। इसी तरह ओडीआई में उनके नाम 163 मैच में 247 विकेट और T20I में 15 मैच में 19 विकेट दर्ज हैं।

इससे पहले आकाश चोपड़ा ने विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए जीतेश शर्मा का समर्थन करते हुए उन्हें एशिया कप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जितेश शर्मा एशिया कप में प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे। हमें पहले से लेकर तीसरे क्रम के बारे में बहुत सोचना नहीं चाहिए क्योंकि वह वहां तो चांस नहीं पाएंगे। हालांकि, नंबर से 7 तक पर वह काफी बेहतर होंगे।'

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को है। 14 सितंबर को चिरप्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। इस मैच को लेकर एक तबका बहिष्कार की आवाज बुलंद कर रहा है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति