क्रिकेट अपडेट: रोहित और कोहली के विदेशी मैचों के लिए फिटनेस ट्रिक्स दीप दास से

नई दिल्ली 
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले एक साल के अंदर क्रिकेट के दो फॉर्मेट (टेस्ट, टी20) से संन्यास ले लिया है। इंटरनेशनल स्तर पर अब ये खिलाड़ी सिर्फ वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि आगामी वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए दोनों की फिटनेस और मैच टाइम को लेकर काफी चर्चा हो रही है और कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि दोनों क्रिकेटर्स को संन्यास लेने के लिए कहा जा सकता है। इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने रोहित-कोहली का साथ दिया है और कहा कि किसी को यह निर्देश देने का अधिकार नहीं है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास लेना चाहिए। हालांकि उन्होंने दोनों स्टार बल्लेबाजों को घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दी है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 तक खेलने पर भी संशय के बादल मडरा रहे हैं। क्योंकि इस दौरान भारत को काफी कम वनडे मैच खेलने हैं, ऐसे में भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दास गुप्ता ने कहा है कि दोनों बल्लेबाजों को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।

दीप दासगुप्ता ने कहा, ''उदाहरण के तौर पर आईपीएल दो महीने चलेगा। वे शायद 8-9 वनडे खेलेंगे। अब इनके बीच आपके पास विजय हजारे ट्रॉफी है, उसके बाद अगर वे चाहते हैं तो इंग्लैंड में 50 ओवर का गेम खेल सकते हैं। आपके पास क्रिकेट खेलने के विकल्प हैं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं लेकिन हैं।''

उन्होंने आगे कहा, ''मुझे जानकारी नहीं है कि इसकी संभावना है कि नहीं, शायद दक्षिण अफ्रीका जाएं या ऑस्ट्रेलिया जाकर वहां कुछ 50 ओवर के मैच खेलें। मुझे पता है, जहां तक इंग्लैंड का सवाल है, यह निश्चित रूप से एक विकल्प है। हालांकि, मुझे दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े नियमों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन असल बात है उनकी भूख। अगर उनमें पर्याप्त भूख है, तो वे कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेंगे।''

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''किसी के पास भी इसका अधिकार नहीं है। हमने उन्हें कभी शुरू करने के लिए नहीं कहा, इसलिए हम उन्हें यह बताने वाले कोई नहीं हैं कि कब रुकना है। वे जब रुकते हैं, तब रुकते हैं। यह पूरी तरह से उन पर निर्भर है।"

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति