सीमा पाहवा से ट्रेनिंग ले रही हैं निर्मित कौर अहलूवालिया

मुंबई,

 अभिनेत्री निर्मित कौर अहलूवालिया ने शिक्षक दिवस के मौके पर दिग्गज अभिनेत्री और निर्देशक सीमा पाहवा के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया। निमृत इस समय सीमा पाहवा के मार्गदर्शन में अपनी कला को निखार रही हैं। आने वाली एक अनटाइटल्ड फिल्म में, जिसे सीमा पाहवा निर्देशित कर रही हैं, निर्मित को उनसे सीखने और अभिनय की बारीकियों को समझने का मौका मिल रहा है।

अपने अनुभव साझा करते हुए निर्मित ने कहा, “मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे सीमा पाहवा मैम के निर्देशन और मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला। वह न सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री हैं बल्कि एक शानदार टीचर भी हैं, जो अपने छात्रों से उनका बेस्ट निकलवाना जानती हैं। इस प्रोजेक्ट के दौरान मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, चाहे वह किरदार की गहराई समझना हो, परफॉर्मेंस में ईमानदारी लाना हो, या फिर यह देखना कि वह हर सीन को कितनी गंभीरता और बारीकी से अप्रोच करती हैं। उन्होंने मेरी सोच को और गहरा किया है और मुझे बतौर आर्टिस्ट निखारा है। सबसे खास बात जो मैंने उनसे सीखी है, वह यह कि वह आपको अपनी सच्चाई खोजने के लिए प्रेरित करती हैं, न कि केवल उनके बताए अनुसार चलने के लिए। मेरे लिए सीमा मैम सिर्फ डायरेक्टर या मेंटर नहीं बल्कि एक प्रेरणा और मार्गदर्शक हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर मैं दिल से उनका धन्यवाद करना चाहती हूँ कि वह मेरी इस यात्रा का इतना अहम हिस्सा बनीं।”

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति