राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस

मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने व्यापारी दीपक कोठारी से लगभग 60 करोड़ रुपये की ठगी की है। इस मामले में अब EOW ने उनकी मूवमेंट पर नज़र रखने के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, जिससे दोनों देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।
 
व्यापारी का आरोप
शिकायतकर्ता दीपक कोठारी का कहना है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच शिल्पा-राज की कंपनी Best Deal TV Pvt. Ltd. में निवेश किया था। यह कंपनी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म चलाती थी। कोठारी ने आरोप लगाया कि कंपनी में निवेश किए गए 60 करोड़ 48 लाख रुपये का इस्तेमाल बिज़नेस के बजाय निजी खर्चों में कर लिया गया।

कोठारी के मुताबिक, 2016 में खुद शिल्पा शेट्टी ने पैसों की वापसी की पर्सनल गारंटी भी दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया और कंपनी दिवालिया घोषित हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें न तो इसकी जानकारी दी गई और न ही उनका पैसा लौटाया गया।

पुलिस की जांच
EOW ने अब इस मामले में IPC की धारा 403, 406 और 34 के तहत FIR दर्ज की है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि निवेश की रकम का इस्तेमाल किन-किन कामों में हुआ और पैसों का फ्लो कहां गया। पुलिस ने दंपति के ट्रैवल रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब दोनों बिना अनुमति देश से बाहर यात्रा नहीं कर पाएंगे।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति