रीम शेख ने शेयर किया हॉट वीडियो, अदाओं से किया धमाल

 मुंबई 
 मशहूर टीवी अभिनेत्री रीम शेख को 'तुझसे है राब्ता' और 'फना: इश्क में मरजावां' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में देखा गया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।पोस्ट किए गए वीडियो में रीम अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं, जो प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है।अभिनेत्री अलग-अलग स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही हैं। कभी वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हैं, तो कभी अपने बालों को संवारते हुए पोज देती हैं। उनकी यह अदा प्रशंसकों को खूब भा रही है।

रीम ने वीडियो में काले रंग का सूट पहना है। मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने सफेद रंग के झुमके पहने हैं, जो उनके लुक को निखार रहे हैं। अभिनेत्री ने वीडियो के बैकग्राउंड में 'जब तक है जान' सॉन्ग ऐड किया।

रीम ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "तेरी आंखों के सजदे में।"

वीडियो को देखकर प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के इमोजी शेयर कर रहे हैं।

रीम शेख टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और आकर्षक व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता है। उनके इस नए वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल एक्टिंग, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपनी मौजूदगी से लोगों को प्रभावित करने का हुनर रखती हैं। यह वीडियो उनके प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा है, जो उनकी हर अदा को पसंद करते हैं।

अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। 6 साल की उम्र में ही रीम 'नीर भरे तेरे नैना देवी' टीवी सीरियल में नजर आई थीं। इसके बाद वह 'मैं आजी और साहिब', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'खेलती है जिंदगी आंखमिचोली', और 'दीया और बाती हम' जैसे कई टीवी शोज में नजर आईं थीं।

वहीं, रीम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चाओं का विषय रहती हैं। उनका नाम सेहबान अजीम से लेकर शगुन पांडे तक से जुड़ा है। दो महीने पहले 22 साल की रीम की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं, जिस पर अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन फोटोज और खबर के पीछे का सच बताया था।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति