BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी, ऐसे करें चेक

पटना 

BPSC 71st Prelims Admit Card 2025: बीपीएसई 71वीं प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 आज जारी होगा. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 6 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा.  उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. यह परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को होगी. इसमें कुल 150 ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे का होगा. 

कितने देर की होगी परीक्षा 
71वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective type multiple-choice questions (MCQs)) होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी.  इसमें 150 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर उम्मीदवारों को देना होगा. इसके अलावा, प्रारंभिक परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा केंद्र का नाम विवरण 11 सितंबर, 2025 से वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. 

सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त कॉपी ज़रूर ले जानी होगी. परीक्षा के दौरान हस्ताक्षर करने के बाद यह कॉपी निरीक्षक को देनी होगी. ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय ध्यान रखें कि रोल नंबर और बारकोड साफ-साफ छपा हो. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तरीके और अन्य जानकारी के लिए ब्लॉग पर ताजा अपडेट देखते रहें. 

यहां चेक कर सकते हैं एडमिट कार्ड 
सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर  जाएं. 
डिटेल दर्ज करके खाते में लॉगिन करें. 
एडमिट कार्ड लिंक प्रदर्शित हो जाएगा.
लिंक पर क्लिक करें और इसे डाउनलोड करें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग
प्रीलिम्स परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी.

एक ही पाली में होगी परीक्षा
BPSC 71वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 लाइव: बिहार प्रीलिम्स परीक्षा एक ही दिन, एक ही पाली में आयोजित की जाएगी. परीक्षा 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी.

कैसा रहेगा पेपर पैटर्न
परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. इसमें 150 प्रश्न होंगे जिन्हें उम्मीदवारों को हल करना होगा.

कब होगी परीक्षा 
71वीं प्रीलिम्स परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति