भारतीय मुक्केबाज़ों का जलवा: सुमित-नीरज ने किया क्वालिफाई, जैस्मिन की शानदार शुरुआत

लिवरपूल
भारत ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन किया। पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग में सुमित कुंडू और महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में नीरज फोगाट ने जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, महिला बॉक्सर जैस्मिन ने भी 57 किग्रा वर्ग में शानदार जीत से अंतिम-16 दौर में प्रवेश किया।

सुमित ने जॉर्डन के मोहम्मद अलहुसैन को 5-0 से मात दी। दो साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट में वापसी कर रहे सुमित ने आक्रामक अंदाज़ में मुकाबला खेला और लगातार दबाव बनाते हुए शानदार पावर-पैक पंच लगाए। अब सुमित का अगला मुकाबला पेरिस ओलंपियन बुल्गारिया के रामी किवान से होगा।

नीरज फोगाट ने फिनलैंड की क्रिस्टा कोवालैनेन को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया। नीरज ने पहले राउंड में शानदार हेड शॉट्स लगाए, हालांकि दूसरे राउंड में क्रिस्टा ने वापसी की। तीसरे और निर्णायक राउंड में नीरज ने बढ़त बनाए रखी और इंग्लैंड की साचा हिक्की के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पेरिस ओलंपियन और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप गोल्ड मेडलिस्ट जैस्मिन ने यूक्रेन की दारिया-ओल्हा हुतारीना को 5-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा। पहले राउंड में धीमी शुरुआत के बाद जैस्मिन ने लय पकड़ी और जोरदार पंचों से जीत पक्की की। अब उनका मुकाबला 2023 पैन अमेरिकन गेम्स चैंपियन ब्राजील की जुसीलन सेरकेइरा से होगा।

इससे पहले गुरुवार को वर्ल्ड यूथ गोल्ड मेडलिस्ट सनमाचा (70 किग्रा) ने डेनमार्क की डिटी फ्रॉस्टहोल्म को 4-1 से हराया था। अब वह कज़ाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा से भिड़ेंगी। हालांकि पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में भारत को झटका लगा। हर्ष चौधरी पोलैंड के एडम तुताक से हारकर शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए। रेफरी ने तीसरे राउंड में मुकाबला रोककर हर्ष की हार घोषित की।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति