जिम्बाब्वे का आखिरी दांव: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत ही है विकल्प

नई दिल्ली
जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टी20 सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। तीन मुकाबलों की सीरीज में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। जिम्बाब्वे की टीम सीरीज का पहला मुकाबला चार विकेट से हार चुकी है। अगर मेजबान टीम ने दूसरा मैच भी गंवा दिया, तो सीरीज उसके हाथों से निकल जाएगी।

इस मैच में श्रीलंका काफी मजबूत नजर आ रही है। इस टीम को पथुम निसांका और कुसल मेंडिस से बल्लेबाजी में खासा उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में नुवान तुषारा और महीश थीक्षाना मुकाबले का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा पर काफी हद तक निर्भर करती है। गेंदबाजी में रिचर्ड नगारवा और ट्रेवर टीम को मजबूती देते नजर आ सकते हैं। हरारे की पिच पर बल्लेबाज जमकर रन बना सकते हैं। हालांकि, अच्छी उछाल के कारण तेज गेंदबाज भी अपना दबदबा दिखा सकते हैं। स्पिनर पिच से टर्न हासिल कर सकते हैं।

शनिवार को यहां दोपहर के समय बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच साल 2008 से अब तक कुल सात टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें छह मैच श्रीलंका के पक्ष में रहे। वहीं, एक मुकाबले में जिम्बाब्वे को जीत नसीब हुई है। जिम्बाब्वे ने 16 जनवरी 2024 को पहली और आखिरी बार श्रीलंका के विरुद्ध टी20 मैच जीता था।

जिम्बाब्वे टीम: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर, क्लाइव मदांडे और ट्रेवर।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, दुशान हेमंथा, दुशमंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालागे, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, कामिल मिशारा, विशेन हलंबगे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति