एशिया कप में पाकिस्तान से खेलने को लेकर कोई संशय नहीं : सैकिया

केन्द्र की नीति का ही पालन कर रहे

मुंबई
एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का विरोध हो रहा है और प्रशंसकों का मानना है कि पहलगाम आतंकी हमले को देखते हुए इस मैच का बहिष्कार होना चाहिये। वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि एशिया कप में भारतीय टीम का पाक से खेलना केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप ही है और बीसीसीआई अब इसको लेकर किभी भी प्रकार से संशय में नहीं है। एशिया कप नौ सितंबर से यूएई में शुरू होगा, वहीं भारत और पाक टीमें 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला करेंगी। बोर्ड सचिव ने कहा, ‘बीसीसीआई का रुख बिल्कुल साफ है, हम केंद्र सरकार के फैसले के साथ हैं। भारत सरकार ने जो नीति बनाई है, हमें उसे अनुसार ही काम करना होगा। हमारे लिए उस नीति का पालन करना सबसे आसान काम है। वहीं सैकिया ने तीनों प्रारूपों में शुभमन गिल को कप्तान बनाने को लेकर कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है पर माना कि शुभमन इस भूमिका में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के भविष्य पर टिप्पणी करना अभी से संभव नहीं है। इसके लिए कई बातों पर ध्यान देना होगा। सैकिया को उम्मीद है कि भारतीय टीम एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति