यूएस ओपन में सिनर अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना कार्लोस अल्काराज से होगा

न्यूयॉर्क
यानिक सिनर ने यूएस ओपन के मेंस सिंगल्स फाइनल में जगह बना ली है। डिफेंडिंग चैंपियन ने सेमीफाइनल में 25वीं वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना कार्लोस अल्काराज से होगा।

दूसरी ओर, कार्लोस अल्काराज आर्थर ऐश स्टेडियम में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को मात देकर फाइनल में पहुंचे हैं। यानिक सिनर को सेमीफाइनल मैच के पांचवें गेम में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने तेजी से लय हासिल की और सर्विस बचाते हुए पहला सेट आसानी से अपने नाम कर लिया।

कनाडाई खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-अलियासिम दूसरी बार यूएस ओपन सेमीफाइनल में उतरे थे। उन्होंने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 5-3 की बढ़त लेकर सेट जीता और स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन यहां से मोमेंटम फिर से सिनर की ओर मुड़ गया।

मेडिकल टाइमआउट लेने के बाद सिनर ने दोबारा लय हासिल कर ली और तीसरा सेट जीतकर बढ़त बनाई। चौथे सेट में भी उन्होंने अहम मौकों पर शानदार सर्विस करते हुए अलियासिम की वापसी की कोशिशों को नाकाम किया और मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

अपनी सटीकता के लिए मशहूर सिनर भले ही कुछ मौकों पर लड़खड़ाए, लेकिन आखिर तक मजबूती से टिके रहे। इसी के साथ उन्होंने लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में स्पेनिश स्टार अल्काराज से भिड़ने का मौका हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ यानिक सिनर ओपन एरा में ऐसे चौथे खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक ही सीजन में सभी चार ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह बनाई। सिनर से पहले यह उपलब्धि रॉड लेवर, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ने हासिल की थी।

यानिक सिनर ने जीत के बाद खुशी जताते हुए कहा, “यह सीजन कमाल का रहा है। ग्रैंड स्लैम हमारे लिए सबसे अहम टूर्नामेंट होते हैं। शानदार दर्शकों के बीच खुद को एक और फाइनल में देखना, खासकर इस सीजन के आखिरी फाइनल में, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति