एशिया कप की तैयारी: सूर्यकुमार यादव नेतृत्व में भारतीय टीम ने दुबई में किया जोरदार अभ्यास

दुबई
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए यहां पहुंची भारतीय टीम ने अभ्यास शुरु कर दिया है। एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेजबान यूएई से होना है। भारतीय टीम आईसीसी अकादमी में अभ्यास के लिए उतरी। भारतीय टीम 14 सितंबर पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से खेलेगी। वहीं प्लेऑफ मुकाबले 20 सितंबर से प्रारंभ होंगे। अभ्यास सत्र में कप्तान सूर्यकुमार यादव, उप-कप्तान शुभमन गिल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा सभी ने नेट्स पर लंबे समय तक बल्लेबाजी की।

भारतीय टीम यहां बिना अभ्यास के ही पहुंची है। टीम प्रबंधन का मानना था कि दुबई की आबोहवा में स्वयं को ढालने के लिए दुबई में ही अभ्यास करना बेहतर रहेगा। इस टूर्नोमेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टी20 में वापसी पर भी सबकी नजर रहेंगी। इसके अलावा ये देखना होगा कि इंग्लैंड में टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए 700 से अधिक रन बनाने वाले शुभमन गिल यहां कितने रन बना पाते हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी लंबे समय के बाद इस टूर्नामेंट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम ने मुख्य कोच गंभीर, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरु किया। ग्रुप ए में भारतीय टीम, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल के साथ हैं जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें हैं। 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति