मिशेल स्टार्क ने बताया, टेस्ट क्रिकेट में शरीर का हर हिस्सा है काम आएगा

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का मानना है कि टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट खेलने के लिए उनमें अभी भी बहुत कुछ बचा है तथा वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अधिक सफलता हासिल करने के लिए अपने शरीर का भरपूर इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

स्टार्क ने हाल ही में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की ताकि वह खुद को एशेज, आईपीएल, भारत में टेस्ट श्रृंखला और दो साल में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए तैयार रख सकें। इसका मतलब है कि यह स्टार तेज गेंदबाज अगले साल की शुरुआत में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी नहीं खेलेगा।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्टार्क के हवाले से कहा, ‘‘मैं जितना संभव हो सके उतना टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अपने शरीर का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि मुझे दूसरे प्रारूपों में से एक को छोड़ना होगा। मुझे लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है और मेरा लक्ष्य 2027 तक अपनी फिटनेस बनाए रखना है। साथ ही 2027 में होने वाले विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए भी काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।’’

स्टार्क ने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 में टी20 विश्व कप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रारूप में अपना पहला विश्व खिताब जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसको लेकर असमंजस में था कि कौन सा प्रारूप रखना सही रहेगा। मैंने 2027 में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वनडे को चुना। मुझे अब भी लगता है कि मेरे पास वनडे टीम को देने के लिए बहुत कुछ है। मैंने इस बारे में काफी सोचा था। मुझे लगता है कि शायद यह सही समय था। मैं 35 साल का हो गया हूं। टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरे लिए पहली प्राथमिकता रहा है और आगे भी रहेगा।’’

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति