टिकट बुक करने से पहले पढ़ें: The Conjuring Last Rites ने 48 घंटों में कमाए ये चौंकाने वाले आंकड़े

नई दिल्ली 
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'द कॉन्जुरिंग – लास्ट राइट्स' को सिनेमाघरों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस हॉलीवुड फिल्म का मुकाबला बॉलीवुड की 2 चर्चित फिल्मों के साथ था- पहली बागी-4 और दूसरी द बंगाल फाइल्स। लेकिन कमाई के मामले में दोनों को ही मात देते हुए 'द कॉन्जुरिंग' का ओपनिंग डे कलेक्शन 17 करोड़ 5 लाख रुपये रहा। शनिवार का फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और यह आंकड़ा बढ़कर 17 करोड़ 50 लाख रुपये हो गया।

कितनी हुई अभी तक की कमाई
रिलीज के बाद शुरुआती 2 दिनों में ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये कमा चुकी है। हिंदी के साथ-साथ इसे भारत में अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया है। हालांकि फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि 'द कॉन्जुरिंग' को सबसे क्रेजी रिस्पॉन्स इंग्लिश वर्जन से ही मिल रहा है। पहले दिन सिर्फ अंग्रेजी वर्जन से ही इसने 10 करोड़ रुपये कमा लिए थे। वहीं तेलुगू वर्जन से फिल्म को सबसे फीका रिस्पॉन्स मिला है।

देखने का प्लान कर रहे हैं तो पहले
तेलुगू वर्जन से फिल्म की पहले दिन की कमाई महज 4 लाख रुपये रही थी। फिल्म को 2डी के अलावा 3डी और आईमैक्स वर्जन में भी रिलीज किया गया है। बता दें कि मिचेल चेव्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'द कॉन्जुरिंग' यूनिवर्स की अंतिम कड़ी बताई जा रही है। कुल मिलाकर 2 घंटे 15 मिनट की यह फिल्म आपको इतना खौफजदा कर देगी कि शायद आप कुछ दिन तक अंधेरे में जाने से भी डरें। अगर आप भी यह फिल्म देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको 'द कॉन्जुरिंग – द डेविल मेड मी डू इट' देख लेनी चाहिए। क्योंकि वह इस फिल्म का पिछला पार्ट है जिससे नए पार्ट में कहानी जुड़ती है।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति