फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट: अनुपमा को मिलेगी देविका की चौंकाने वाली रिपोर्ट

मुंबई 
टीवी सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कॉम्पटिशन के फिनाले राउंड में डांस रानीज और अनुज डांस एकेडमी की टक्कर से पिछली रात देविका और अनुपमा रात को अकेली बैठी एक दूसरे से बात कर रही होंगी। देविका अपनी दोस्त अनुपमा का हाथ थामकर उससे पूछेगी कि क्या तय किया है? यहां रुकेगी अहमदाबाद में या फिर मुंबई वापस जाएगी? अनुपमा उसे सरप्राइज देने की बात कहेगी।

देविका देगी अनुपमा को सरप्राइज
इस पर देविका उससे कहेगी कि सरप्राइज तू बाद में देना, क्योंकि अब मैं सरप्राइज देने वाली हूं। अनुपमा पूछेगी कि क्या सरप्राइज है बता? इस पर देविका कुछ बोलने की कोशिश करेगी, लेकिन जब नहीं बोल पाएगी तो अचानक उठ खड़ी होगी। इस पर उसका सिर चकरा जाएगा और वह जहां की तहां खड़ी रह जाएगी। इस पर अनुपमा उसे संभालेगी और घबरा जाएगी।

अनुपमा को मिलेगी टेस्ट रिपोर्ट
अनुपमा अपनी दोस्त देविका से कहेगी, "क्या हुआ? तू मुझे डरा रही है देविका।" वहां से जाने से पहले देविका अपनी दोस्त अनुपमा से कहेगी, "अनु मुझसे एक वादा कर, आखिरी सांस तक जीना मत छोड़ना। आखिरी दिन तक तेरी डायरी भरी होनी चाहिए।" यह कहते हुए देविका उसे एक डायरी और बैग देकर चली जाएगी। यह देविका का ही बैग होगा। जब अनुपमा यह बैग टटोलेगी तो इसमें उसे एक हेल्थ चेकअप रिपोर्ट मिलेगी।

अपकमिंग एपिसोड में आएगा ट्विस्ट
अनुपमा यह टेस्ट रिपोर्ट निकालते हुए थोड़ी हैरान होगी और इसे खोलकर पढ़ने जा रही होगी, लेकिन तभी देविका अचानक आकर उससे यह टेस्ट रिपोर्ट छीन लेगी। माना यह जा रहा है कि अनुपमा यह रिपोर्ट तो नहीं पढ़ पाएगी, लेकिन देविका को भावुक देखकर उसे शक हो जाएगा। फिर आखिर देविका ही अनुपमा को सारी बात बता देगी। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति