10 सितंबर से शुरू होगा NEET UG राउंड-2, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग

भोपाल
 मध्यप्रदेश मेडिकल शिक्षा आयुक्त कार्यालय, भोपाल ने एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए नीट-यूजी काउंसलिंग 2025 के दूसरे दौर की समय-सारणी जारी कर दी है। 10 सितंबर को खाली सीटों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

उसी दिन यानी 10 सितंबर को संशोधित मेरिट लिस्ट और पात्र उम्मीदवारों की सूची भी जारी होगी। इसके बाद 11 सितंबर से 14 सितंबर तक उम्मीदवार अपनी नई पसंद भर सकेंगे और चॉइस लॉक कर पाएंगे। यह प्रक्रिया सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है, चाहे वे पहले राउंड में दाखिला ले चुके हों और अपग्रेडेशन चाहते हों।

अलॉटमेंट रिजल्ट 16 सितंबर को

दूसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट 16 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर से 24 सितंबर तक चयनित उम्मीदवारों को अपने अलॉटेड मेडिकल या डेंटल कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

दूसरे राउंड में दाखिला लेने वाले और पहले राउंड से अपग्रेडेशन चुनने वाले उम्मीदवार 17 सितंबर से 27 सितंबर तक एमओपी-अप राउंड के लिए अपनी सहमति दर्ज कर सकते हैं। इसी अवधि में आनलाइन माध्यम से कालेज स्तर पर एडमिशन रद्द कराने या इस्तीफा देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

कुल मिलाकर उम्मीदवारों के पास 27 सितंबर तक काउंसलिंग, अपग्रेडेशन और प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी करने का मौका रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा का पालन करना सभी छात्रों के लिए जरूरी होगा, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति