मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू, 1.80 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

भोपाल
 मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि समाप्त हो गई। अब नौ अक्टूबर से परीक्षा शुरू होगी। यह दो घंटे की परीक्षा आनलाइन मोड में दो पाली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश भर में 40 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी में छह केंद्र रहेंगे। सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी और एआई के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

बता दें कि इस बार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक के 10,150 और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 2,939 पदों पर भर्ती होनी है। इस तरह से कुल 13,089 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा के लिए 1.80 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर एक से ढाई बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति