बिग बॉस 19 : हाथापाई के बीच अमाल मलिक ने मारी बाज़ी,बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच टकराव

मुंबई

एक्टर सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर दिन अलग-अलग तमाशा देखने को मिल रहा है. शो में बीते दिन मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी. वहीं, अब हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हाथापाई और खूब कहासुनी होते दिखाई दे रहा है.

बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई
बता दें कि सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 का ये प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में बसीर अली  और अभिषेक बजाज  के बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान काफी लड़ाई होते देखा जा सकता है. दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान बसीर सिंगर अमाल मलिक   को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह प्रतियोगी अभिषेक बजाज का ब्लैकबोर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अभिषेक अपना ब्लैकबोर्ड बचा रहे थे. इसी बीच अभिषेक बसीर को धक्का दे देते हैं और वह नाराज हो जाते हैं. फिर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है.

बसीर अली ने अभिषेक को कहा लूजर
इसके बाद वीडियो में दखा जा सकता है कि बसीर अली ने अभिषेक बजाज को लूजर कहते नजर आ रहे हैं. दोनों में हाथापाई काफी बढ़ जाती है और स्थिति बेकाबू हो जाती है. जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी देते हैं.

बता दें कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान बिग बॉस ने घरवालों को दो टीमों—रेड और ब्लू—में बांटा था. रेड टीम: मृदुल, प्रणित, अभिषेक, तान्या, अवेज, अमाल, अशनूर और फरहाना थे. तो वहीं, ब्लू टीम: नीलम, कुनिका, बसीर, शहबाज, जीशान, गौरव, नगमा, नेहल और नतालिया थे. वहीं, टास्क में अमाल मलिक ने बाजी मारते हुए घर के नए लीडर घोषित कर दिए गए.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति