न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक में माइकल कोर्स के ओपनिंग शो में शिरकत करेंगी संजना सांघी

मुंबई,

 अभिनेत्री संजना सांघी न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक में मशहूर अमेरिकी डिज़ाइनर माइकल कोर्स के ओपनिंग शो का हिस्सा बनने को तैयार हैं। हाई फ़ैशन की प्रतिष्ठित दुनिया का ध्यान अब न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक पर केंद्रित है। संजना सांघी इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। वह माइकल कोर्स के ओपनिंग शो में अपने शानदार अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं। उनकी मौजूदगी उस परंपरा को आगे बढ़ाएगी जिसे पहले प्रियंका चोपड़ा जोनस जैसी भारतीय सेलेब्रिटीज़ ने भी ब्रांड के साथ जोड़कर निभाया है।

संजना ने इससे पहले फ़रवरी 2019 में माइकल कोर्स के शो में स्टाइलिश प्लेड आउटफ़िट पहनकर फ़्रंट रो में शिरकत की थी। हाल ही में, 2023 में, प्रियंका चोपड़ा ने भी एनवायएफडब्ल्यू में विक्टोरियाज सीक्रेट की एंबेसडर के रूप में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर शिरकत की और ब्रांड की फ़िल्म द विक्टोरियाज सीक्रेट वर्ल्ड टूर पर बात की।इस सीज़न संजना एकमात्र भारतीय सेलेब्रिटी होंगी जो शो में शामिल होंगी।

फ़ैशन शो में शामिल होने के उत्साह पर बात करते हुए संजना ने कहा, "फ़ैशन हमेशा से मेरे लिए आत्म-अभिव्यक्ति का एक ख़ास ज़रिया रहा है। मेरी हमेशा से क्लासिक और सिंपल स्टाइल रही है, और न्यूयॉर्क फ़ैशन वीक ओपनिंग शो में माइकल कोर्स कॉउचर में सिर से पाँव तक सजे रहकर शिरकत करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

भारत से आमंत्रित एकमात्र अभिनेत्री होना मेरे असली स्वभाव की एक बड़ी मान्यता है, और लगता है जैसे सब कुछ अब पूरा हो गया हो। मैंने कई गर्व के पल भारतीय डिज़ाइनर्स जैसे अंजु मोदी, वरुण बहल और पंकज व निधि के साथ इंडिया कॉउचर वीक और लक्मे फैशन वीक में बिताए हैं। अब मैं उम्मीद करती हूँ कि न्यूयॉर्क में अपनी मौजूदगी से भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचा पाउं। मैं बेहद उत्साहित हूं।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति