भोपाल के नीति संवाद से दुनिया के मंच पर उभरा डिजिटल विजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में डिजिटल बदलाव का ग्लोबल लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश

भोपाल के नीति संवाद से दुनिया के मंच पर उभरा डिजिटल विजन

Google Cloud और World Bank संग जुड़कर राज्य बनाएगा नई पहचान

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक साझेदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अब तक गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक ही गूगल क्लाउड जैसी तकनीकी कंपनियों और अंतर्राष्ट्रीय निवेश के लिए प्रमुख माने जाते थे, अब मध्यप्रदेश भी इस सूची में शामिल होकर देश के डिजिटल भविष्य का प्रमुख केंद्र बन गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा Transformative Change, Sustainable Outcome विषय पर नीति संवाद आयोजित किया गया। ट्रांसफोर्मेटिव चेंज, सस्टेनेबल आउटकम के इस आयोजन ने साबित किया कि मध्यप्रदेश केवल नीतियां बनाने वाला राज्य नहीं है, बल्कि उन्हें वैश्विक संस्थानों और टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ मिलकर धरातल पर लागू करने की दिशा में भी अग्रसर है।

नीति संवाद में वर्ल्ड बैंक के ग्लोबल लीड परमेश शाह और Google Cloud के स्ट्रैटेजी हेड सिद्धार्थ प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि मध्यप्रदेश का विजन और प्रतिबद्धता उसे पूरे देश के लिए एक Lighthouse State बना सकती है।

वर्ल्ड बैंक के परमेश शाह ने बताया कि एशिया और अफ्रीका में ओपन डिजिटल व्यवस्था ने किसानों और युवाओं को नए अवसर दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश की संस्थाएं और दृष्टि मध्यप्रदेश को भारत का पहला मॉडल स्टेट बना सकती हैं। उन्होंने राज्य में ओपन नेटवर्क लैब स्थापित करने का सुझाव भी दियाजिससे सभी विभागों का डाटा एकत्रित कर नागरिकों को सटीक और बेहतर सेवाएं मिल सकें।

ग्लोबल लीडके सिद्धार्थ प्रकाश ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जिस स्पष्ट विजन और गंभीर प्रतिबद्धता के साथ हमें आमंत्रित किया है, वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड तकनीक की मदद से मध्यप्रदेश राज्य पूरे देश के लिए नई मिसाल बनेगा।

संस्थान के निदेशक एवं राज्य नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि गर्ग ने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर केवल तकनीक नहीं है, बल्कि यह भरोसे और पारदर्शिता की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश वैश्विक संस्थानों और इनोवेटर्स के साथ मिलकर नए विचार और अवसरों का निर्माण कर रहा है।

आयुक्त मनरेगाअवि प्रसाद और MP DAY SRLM की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहर्षिका सिंह ने बताया कि ओपन नेटवर्क से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, साथ ही महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन को नई दिशा दी जा सकेगी। पहले इंडिया फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक रवि पोखरना ने भी अपने सुझाव रखे और डिजिटल ढांचे को और मज़बूत बनाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदृष्टि और सतत प्रयासों ने मध्यप्रदेश को उस स्थान पर पहुंचा दिया है, जहां अब यह राज्य डिजिटल बदलाव और वैश्विक साझेदारी का नया केंद्र माना जा रहा है। अब मध्यप्रदेश भी Google Cloud और World Bank जैसे अंतर्राष्ट्रीय लीडर्स की विशेष सूची में शामिल होकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ओपन नेटवर्क्स की वैश्विक चर्चा का अहम हिस्सा बन चुका है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति