PM मोदी के बदनावर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव जैन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

PM मोदी के बदनावर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव जैन ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

बदनावर में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारी जोरों पर, मुख्य सचिव जैन ने लिया जायजा

पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास सहित अनेक अभियानों का होगा शुभारंभ

भोपाल 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बदनावर जिला धार में 17 सितंबर, आगमन को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरूवार को मंत्रालय में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ, "सुमन सखी" चैटबॉट का शुभारंभ, पोषण माह का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन और लाभार्थियों को पीएमएमवीवाई की किस्त का हस्तांतरण किया जायेगा। मुख्य सचिव जैन ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में तैयारियों के लिए किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा भी की।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में "आदि सेवा पर्व" का शुभारंभ भी करेंगे, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। साथ ही "एक बगिया माँ के नाम" अभियान में भागीदारी के प्रतीक के रूप में महिला लाभार्थियों को पौधों का वितरण, सिकल सेल स्क्रीनिंग कॉउंसलिंग कार्ड का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" पर आधारित फिल्म का भी प्रदर्शन होगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, गुलशन बामरा, संदीप यादव, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना उपस्थित थे। कमिश्नर इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े एवं कलेक्टर जिला धार वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति