लेबर रूम में तनावपूर्ण स्थिति, बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टरों में बहस हुई

शहडोल

मध्य प्रदेश के शहडोल में स्थित बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस लेबर रूम में प्रसव पीड़ा से कराहती महिलाएं सुरक्षित इलाज की उम्मीद से आती हैं, वहां इंटर्न लेडी डॉक्टरों ने जमकर उत्पात मचाया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के सामने डॉक्टरों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई, जिसने भर्ती महिलाओं को दहशत में डाल दिया।

इस मामले में शिवानी लाखिया नामक एक महिला डॉक्टर ने लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि, उसकी सहपाठी इंटर्न डॉक्टर ने बाल पकड़कर न सिर्फ जमीन पर पटककर उसके साथ मारपीट की है, बल्कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए। यही नहीं, शिकायतकर्ता डॉक्टर ने पिटाई करने वाली इंटर्न डॉक्टर पर जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम को नर्सिंग स्टाफ, गार्ड और अन्य मेडिकल कर्मियों ने देखा, जिनके नाम गवाहों में दर्ज किए गए हैं।

इस मामले का खुलासा लेबर रूम से सामने आई सीसीटीवी फुटेज से भी हुआ, जिसमें मारपीट और बदसलूकी का घटनाक्रम कैद है। यही नहीं, इस घटना का एक फोन से रिकॉर्ड किया वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने कॉलेज प्रबंधन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक में हड़कंप मचा दिया है।

पहले भी आ चुका है विवादों में नाम

सूत्रों की मानें तो मेडिकल अस्पताल में इंटर्न डॉक्टर का ये कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वह नफीस बस विवाद और महादेव प्रकरण जैसी कई घटनाओं में सुर्खियों में रह चुकी है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रसव कराते समय डॉक्टर पर हमला करते हुए कैमरा तक छीनने की बात सामने आ रही है।

कार्रवाई की मांग

पीड़िता और स्टाफ ने आरोपी इंटर्न डॉक्टर के निलंबन के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर कॉलेज प्रबंधन और पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप भी लग रहे हैं। इस मारपीट कांड ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज में इलाज कराने आई महिलाओं और उनके परिजनों का कहना है कि जिस जगह पर जीवन बचाने की जिम्मेदारी है, वहां खुद डॉक्टर ही हिंसक हो जाएं तो भरोसा कैसे कायम रहेगा। अब मामले की जांच और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति