कलेक्टर-कमिश्नर को मिले सख्त निर्देश, सीएम मोहन यादव ने जिलों में सफलता सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा

 
मंदसौर
प्रदेश में 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े की जिलों में सफलता के लिए प्रभारी मंत्री, संभागायुक्त व कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। जिलों में कलेक्टरों को इसका नेतृत्व करना होगा, तो प्रभारी मंत्री समय-समय पर मार्गदर्शन करेंगे। जबकि संभागों में संभागायुक्त निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने मंदसौर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संभागों के संभागायुक्तों व जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की और उन्हें जिम्मेदारी दी। यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा।

इस बार सेवा पखवाड़ा के दौरान जनसामान्य के बीच खादी की ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। इनकी खरीदी-बिक्री के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार कराना होगा। स्थानीय उत्पादों व स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार की जाने वाली सामग्री के लिए प्रदर्शनी व मेले लगाने होंगे।

पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर मंथन

पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखने 17 सितंबर को धार के भैंसोला आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग हुई। गृह विभाग के साथ मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने गृह विभाग के एसीएस शिवशेखर शुक्ला और डीजीपी कैलाश मकवाना को कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए। सुरक्षा और आमजन की आवाजाही को लेकर स्थिति साफ करने को कहा। बिंदुवार निगरानी के निर्देश दिए।

सेवा पखवाड़े में यह होगा

    रक्तदान शिविर लगेंगे, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा, जिसके लिए एलइडी लगाने होंगे, स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, नगरीय निकायों व पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलेगा। एक पेड़ मां के नाम, एक बगिया मां के नाम के तहत वृक्षारोपण करना होगा।

    भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, रतलाम, सागर में नमो मैराथन होगी।

    27 व 28 सितंबर को कलेक्टर सामाजिक न्याय विभाग को कलेक्टर की निगरानी में दिव्यांगजनों के लिए जिले के स्तर पर शिविर लगाने होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति