पदभार संभालते ही सुशीला कार्की का ऐलान – छह महीने से ज़्यादा नहीं रुकूंगी

काठमांडू 
नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश की नई अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को राजधानी काठमांडू के सिंहदरबार पहुंचकर आधिकारिक तौर पर पदभार संभाला। इस मौके पर नेपाल आर्मी के प्रमुख भी मौजूद थे।

सुशीला कार्की का पहला संबोधन
पद संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में सुशीला कार्की ने साफ कहा कि उनकी सरकार सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, 'मेरी टीम और मैं यहां सत्ता का स्वाद चखने नहीं आए हैं। हम 6 महीने से ज्यादा नहीं रुकेंगे और समय आने पर नई संसद को जिम्मेदारी सौंप देंगे। जो लोग तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल रहे हैं, उनकी जांच जरूर होगी। जनता का सहयोग मिले बिना हम सफल नहीं हो सकते।'

सुशीला कार्की से युवाओं की उम्मीदें
नेपाल में लंबे समय से अस्थिरता बनी हुई थी। अब युवाओं का मानना है कि सुशीला कार्की के नेतृत्व से देश में बदलाव की उम्मीद जगी है। उनका कहना है कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बेहतर शिक्षा की कमी सबसे बड़ी समस्याएं रही हैं। कई युवाओं ने बताया कि हालात इतने खराब थे कि छोटी-सी सरकारी फाइल आगे बढ़ाने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती थी। आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही थी, जबकि बड़े नेताओं के काम आसानी से पूरे हो जाते थे।

संतोष नामक एक युवा का कहना है, 'यह बदलाव बहुत जरूरी था। अब जब कार्की प्रधानमंत्री बनी हैं और पहले जज भी रह चुकी हैं, तो हमें भरोसा है कि पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार कम होगा। थापा ने कहा कि युवाओं को लंबे समय से ऐसे नेतृत्व की जरूरत थी, क्योंकि सबसे ज्यादा समस्याओं का सामना वही कर रहे थे। नेपाल में न तो इंडस्ट्री थी, न मजबूत शिक्षा व्यवस्था और न ही पर्याप्त रोजगार। अब जब नई पीढ़ी नेतृत्व में आगे आई है, तो आने वाले समय में नेपाल के बेहतर भविष्य की संभावना बढ़ गई है।
 
नेपाल-भारत सीमा फिर से खुली
सरकार के पदभार संभालने के बाद हालात सामान्य करने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। करीब 4–5 दिन बाद नेपाल-भारत बॉर्डर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अब छोटे वाहन आधार कार्ड दिखाकर सीमा पार कर सकते हैं। हालांकि, बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर अभी रोक है, क्योंकि दंगों के दौरान भंडार कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया था, जिससे टैक्स और कागजी प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

हिंसा में अब तक 61 मौतें
नेपाल में हाल की हिंसक घटनाओं में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, काठमांडू के बौद्ध इलाके में एक सुपरस्टोर से आज सुबह छह शव बरामद हुए हैं। हालांकि, धीरे-धीरे हालात सामान्य होते दिख रहे हैं और लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति