भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का दावा फेल, पाक मंत्री बोले- भारत ने नहीं मांगी मध्यस्थता

इस्लामाबाद 
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि भारत ने कभी भी तीसरे पक्ष की तरफ से मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है। खास बात है कि पाकिस्तान की तरफ से यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान में संघर्ष विराम कराया था। हालांकि, भारत ने साफ किया था कि सीजफायर को लेकर बातचीत द्विपक्षीय हुई थी।

अल जजीरा से बातचीत में डार से जब तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'हमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि यह द्विपक्षीय मुद्दा है। हमें भी द्विपक्षीय में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वार्ता व्यापक होनी चाहिए। इसमें आतंकवाद, व्यापार, अर्थव्यवस्था, जम्मू और कश्मीर इन सभी विषयों पर वार्ता होनी चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा, 'जब 10 मई को सेक्रेटरी रूबियो की तरफ से सीजफायर का ऑफर मेरे पास आया, तो मुझे बताया गया कि जल्द ही भारत और आपके बीच स्वतंत्र मंच पर बातचीत होगी। जब हम 25 जुलाई को मैं और सेक्रेटरी रूबियो वॉशिंगटन में मिले तो मैंने पूछा कि वार्ता का क्या हुआ। इसपर उन्होंने कहा भारत का कहना है कि यह द्विपक्षीय मुद्दा है।'

डार ने कहा, 'हमने कहा ठीक है। हम किसी चीज के लिए भीख नहीं मांग रहे हैं। अगर कोई देश बातचीत करना चाहता है, तो हम खुश हैं और स्वागत करते हैं। हम शांति पसंद मुल्क हैं। हमारा मानना है कि बातचीत ही आगे बढ़ने का तरीका है, लेकिन ताली एक हाथ से नहीं बजती। तो जब तक भारत बातचीत नहीं करना चाहता, तब तक हम जबरन वार्ता नहीं कर सकते। हम वार्ता थोपना नहीं चाहते।'

ऑपरेशन सिंदूर
जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 7 मई को जवाबी कार्रवाई की थी। तब ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के क्षेत्र में जाकर आतंकवादी ठिकाने तबाह किए थे। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।

ट्रंप के दावे
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप कई मौकों पर दावा कर चुके हैं कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराया था। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता साफ कर चुके हैं कि समझौता पूरी तरह से द्विपक्षीय था और इसमें किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान डीजीएमओ की तरफ से अनुरोध किए जाने के बाद संघर्ष विराम हुआ था।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति