हूती विद्रोहियों का दावा – इजरायली एयरस्ट्राइक से यमन पोर्ट को भारी नुकसान

एडेन
इजरायल ने होदेदा शहर के बंदरगाह पर हमला बोल दिया। यह दावा ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों किया है। इसके मुताबिक इस हमले से निपटने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है। हूती संगठन के प्रवक्ता याह्या सारी ने एक्स पर लिखी पोस्ट में यह जानकारी दी है। याह्या ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि फिलहाल हमारा एयर डिफेंस सिस्टम इजरायली विमानों को रोकने में लगा है। हमारे देश पर बेहद आक्रामक ढंग से हमला बोला गया है। वहीं, इजरायली सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उसने पोर्ट ऑफ होदेदा में हूतियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जा रहे सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

इजरायली सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि होदेदा पोर्ट को हूती आतंकवादी इस्तेमाल में ला रहे थे। यहां पर ईरान से हथियारों को हूती विद्रोहियों को ट्रांसफर किया जाता था। इन हथियारों का इस्तेमाल इजरायल और उसके सहयोगी देशों पर हमले के लिए किया जाता था। वहीं, सारी ने एक बयान में कहा कि हूती एयर डिफेंस इजरायली विमानों के लिए बड़ी उलझन का कारण बना। हमले करने से पहले इसने कुछ लड़ाकू विमानों को यमनी एयरस्पेस छोड़ने पर मजबूर किया। हूती प्रवक्ता के मुताबिक इससे इजरायल की यमन में गहरे घुसपैठ की मंशा नाकाम रही।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति