वेस्टइंडीज ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की, 2 अक्टूबर से भारत में मुकाबला

नई दिल्ली

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने भारत दौरे के लिए अपनी 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. यह सीरीज 2 से 14 अक्टूबर तक अहमदाबाद और दिल्ली में खेली जाएगी. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) का हिस्सा है और मौजूदा चक्र में वेस्टइंडीज का पहला विदेशी टेस्ट दौरा होगा. साथ ही, यह 2018 के बाद भारत का उनका पहला टेस्ट दौरा है.

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

टीम में तीन बदलाव किए गए हैं. तजेनरीन चंद्रपॉल और एलिक अथनाजे को टीम में शामिल किया गया है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर खैरी पियरे को पहली बार टेस्ट कॉल-अप मिला है. चंद्रपॉल और अथनाज़े को टॉप ऑर्डर को मज़बूत करने के लिए लाया गया है, वहीं पियरे को दूसरे स्पिन विकल्प के रूप में जगह दी गई है. उन्होंने वेस्टइंडीज चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने 13.56 की औसत से 41 विकेट झटके थे.

गुडाकेश मोटी को इस सीरीज से आराम दिया गया है ताकि वे अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और सीमित ओवरों की व्यस्त सीरीज़ के लिए फिट रह सकें. टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने कहा कि भारत में खेलना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है. टीम 22 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी और 24 सितंबर को अहमदाबाद पहुंचेगी.

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम (भारत दौरे के लिए): रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलॉन एंडरसन, अलीक अथनाज़े, जॉन कैंपबेल, तगेनराइन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स.

पूरा कार्यक्रम:

पहला टेस्ट: 2-6 अक्टूबर, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

दूसरा टेस्ट: 10-14 अक्टूबर, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति