अपशब्दों के बाद बदली भाषा: मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव से मांगी माफी

नई दिल्ली

भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, न ही सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय सलमान अली आगा से हाथ मिलाया. इसके बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, शोएब अख्तर से लेकर शाहिद अफरीदी तक इस पर बोल रहे हैं. लेकिन मोहम्मद यूसुफ़ ने तो सारी हदें पार कर दी थी, उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में सूर्यकुमार यादव को अपशब्द कहे थे. लेकिन 24 घंटे के अंदर उन्होंने इसको लेकर सफाई दी.

यूसुफ़ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरा इरादा किसी भी ऐसे प्लेयर का अपमान करना नहीं था, जो अपने देश के लिए पूरे जोश और लगन से खेलता है. लेकिन जब इरफ़ान पठान ने कहा कि शाहिद अफरीदी कुत्ते की तरह भौंक रहे हैं, तो इंडियन मीडिया और लोग उनकी तारीफ़ क्यों कर रहे थे? क्या गरिमा और सम्मान की बात करने वाले सभी लोगों को उनकी इस बात को खारिज नहीं करना चाहिए था?"

क्यों बौखलाए हुए हैं पाकिस्तानी

दरअसल पहलगाम हमले के बाद पहली बार था, जब भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेल रही थी. सोशल मीडिया पर विरोध के बीच टीम इंडिया ने निर्णय लिया कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे और ऐसा ही किया. इसके बाद पीसीबी ने मैच रेफरी को हटाने की मांग की, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया.

आज पाकिस्तान का मुकाबला यूएई के साथ है. ग्रुप ए से भारतीय क्रिकेट टीम सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि आज पाकिस्तान बनाम यूएई मैच की विजेता सुपर-4 में जाने वाली दूसरी टीम होगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति